Site icon Yashbharat.com

boAt ने भारत में Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच की घोषणा की, Jio सिम पर चलेगी

WhatsApp Image 2023 12 10 at 9.46.16 PM 1 1024x576 1

boAt Lunar Pro LTE मोबाइल के बाद अब स्मार्टवॉच का जमाना आ गया है। यूजर्स को स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच रखने की उत्सुकता साफ दिख रही है। लिहाजा boAt ने भारत में Lunar Pro LTE की घोषणा की है। इसमें jio की सिम उपयोग की जा सकेगी। हालांकि, कंपनी ने घोषणा की है कि स्मार्टवॉच आने वाले हफ्तों में देश में रिलीज होगी। नई स्मार्टवॉच भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, boAt ने स्मार्टवॉच की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

स्पेसिफिकेशन्स?

इन-बिल्ट जीपीएस, वॉटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग के साथ आने वाली ये वॉच एक बार फुल चार्ज करने पर पांचों दिनों तक आप लोगों का साथ देगी. बोट ने अपनी इस लेटेस्ट boAt Lunar Pro LTE वॉच के लिए Reliance Jio के साथ हाथ मिलाया है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले समय में ये वॉच एयरटेल ई-सिम भी सपोर्ट करेगी.

इस वॉच में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स की बात करें तो आप लोगों को इस वॉच में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, वेदर अपडेट्स, स्टॉपवॉच, DND और फाइंड माय फोन जैसी खूबियां भी मिलेंगी. ई-सिम सपोर्ट के साथ आने वाली इस वॉच में 577 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वॉच में जान फूंकने का काम करती है.

Exit mobile version