Site icon Yashbharat.com

BOARD EXAM : प्रोजेक्ट वर्क के जुड़ेंगे 20 अंक, अब कॉमर्स में भी होगा प्रोजेक्ट …

कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल माशिमं ने 2019 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए 20 अंक का प्रोजेक्ट वर्क जरूरी किया है। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के अलावा प्रोजेक्ट वर्क भी तैयार करना होगा। इसे स्कूल में जमा करना होगा। स्कूल प्रैक्टिकल की तरह प्रोजेक्ट के अंक भी बोर्ड को भेजेंगे। यह सिर्फ विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि कॉमर्स के विद्यार्थियों को भी प्रैक्टिकल की तरह प्रोजेक्ट वर्क बना कर देना होगा।
इससे विद्यार्थियों का कांसेप्ट क्लियर होगा और उन्हें सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट के नंबर स्कूल से ही मिलने के कारण रिजल्ट का प्रतिशत भी बढ़ेगा। माशिमं इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड करेगाए जिससे विद्यार्थियों को प्रश्नों का पैटर्न समझने में आसानी हो।
साथ ही इस बार से विज्ञान में 70 का थ्योरी और &0 का प्रैक्टिकल होगा। अभी तक 75 का थ्योरी और 25 का प्रैक्टिकल होता था। इससे विज्ञान के विद्यार्थी प्रैक्टिकल पर ’यादा ध्यान देंगे। लेकिन स्कूलों में फिलहाल प्रोजेक्ट वर्क पर कोई फोकस नहीं किया जा रहा है। अभी तक एक भी प्रोजेक्ट वर्क तैयार नहीं कराया गया।एजबकि जनवरी में प्रैक्टिकल की तरह प्रोजेक्ट वर्क भी बनाकर जमा करना होगा।
कांसेप्ट क्लियर करने की मंशा
माशिमं के निर्देशानुसार 10वीं में प्रथम भाषा, द्वितीय भाषा, तृतीय भाषा, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में प्रोजेक्ट कार्य के लिए 15 अंक एवं 5 अंक नोटबुक तैयार करने के लिए रखे गए हैं। वहीं 12वीं में कॉमर्स में प्रोजेक्ट वर्क शामिल किया गया है। साथ ही साइंस का अब 25 के बदले &0 अंक का प्रैक्टिकल होगा। बोर्ड का मानना है कि प्रोजेक्ट वर्क से विद्यार्थियों का कांसेप्ट क्लियर होगा।
आईपी में 70 का थ्योरी और 20 का प्रोजेक्ट वर्क
कामर्स के सभी विषय इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडी, अकाउंट बुक कीपिंग में 80 अंक का थ्योरी और 20 अंक का प्रोजेक्ट होगा। वहीं इंफार्मेटिव प्रैक्टिसेस आईपी में 80 अंक का थ्योरी और 20 अंक का प्रोजेक्ट होगा। इस संबंध में स्कूलों को निर्देश देकर प्रोजेक्ट वर्क पर फोकस करने के लिए कहा गया है। सभी स्कूलों में निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि सही तरीके से ब‘चे प्रोजेक्ट वर्क में भाग ले सकें।

Exit mobile version