Site icon Yashbharat.com

पुराने जमीन विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष,14 घायल; 3 वर्ष की बच्ची से लेकर 70 वर्ष के वृद्ध के साथ मारपीट

IMG 20240617 WA0000

कटनी -कुठला थाना की बिलहरी चौकी अंतर्गत रविवार रात 11 बजे बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम गुड़हल के वार्ड क्रमांक 6 निवासी यादव परिवार में पुराने जमीनी विवाद को लेकर जम कर मारपीट हुई।

दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी, लाठी और बका से हमला करने की बात कर रहे,घायलों में सिकिया पिता खुलासी यादव 70 मोहनलाल पिता सिकिया 50 सोनू पिता हरि मोहन 20 सोनेलाल पिता सिकिया 60 कल्लू भाई पति सोनेलाल 55 हरिमोहन पिता राम प्रसाद 52 दादू पिता सिकिया 50 दिशा पिता ईश्वरदीन 3 ईश्वरदीन पिता सोनेलाल 30 जितेंद्र पिता दादू लाल यादव 26 वहीं दूसरे पक्ष से राम भरोसे पिता रामकेश यादव 32 अनिल पिता किशन लाल 27 और रामकेश पिता भूत लाल यादव 52 को गंभीर चोटें आई है जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया

Exit mobile version