प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान कार्यक्रम का आयोज कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्त्वावधान में मानवता की सेवा एवं सामाजिक दायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य डा. सुनील वाजपेई ने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. माधुरी गर्ग द्वारा स्वयं रक्तदान कर उन्होंने कार्यक्रम के प्रति अपनी सक्रिय एवं प्रेरक भूमिका निभाई। साथ ही सहायक प्राध्यापक प्रियंका गुप्ता ने भी रक्तदान कर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई गई। उनके साथ डा. वी.के. द्विवेदी एवं डा. रुक्मणि प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. सुनील त्रिपाठी,शुभेन्दु मिश्रा एवं डा. घनश्याम गेडाम उपस्थित रहे। रक्तदान कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की सहभागिता से कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।