Blocks Delhi Mumbai Rail Route: गुर्जरों ने रोका दिल्ली मुंबई रेल मार्ग, 7 ट्रेनों का रुट बदला
Gurjar Blocks Delhi Mumbai Rail Route: राजस्थान में गुर्जरों के आंदोलन एक बार फिर भड़क गया है। अपनी मांगों को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को दिल्ली मुंबई रेल मार्ग बाधित कर दिया। इसका सीधा असर रेल सेवाओं पर पड़ेगा। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से सात ट्रेनों को डायवर्ट किया है। इन्हें अब हिंडौन सिटी बयाना रेल मार्ग से भेजा गया है।
Rajasthan: 7 trains have been diverted on Hindaun city- Bayana rail route in wake of the agitation over #GurjarReservation https://t.co/6u5QsybGXA
— ANI (@ANI) November 1, 2020
प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान के भरतपुर में रेल पटरियों पर कब्जा कर लिया। राजस्थान में नगर निगम चुनाव के बीच भड़के गुर्जर आंदोलन ने अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं कोरोना महामारी से तो पूरा प्रदेश जूझ ही रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर गुर्जर समाज में दो फाड़ हो गई है। एक वर्ग सरकार की बात मानने को राजी हो गया था, लेकिन दूसरे ने पीलूपुरा में विरोध शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि आंदोलन के अगुवा किरोड़ी बैंसला के निर्देश पर आंदोलन हो रहा है। हालांकि बैंसला के हवाले से कहा जा रहा है कि उन्होंने आंदोलन शुरू करने की अनुमति नहीं दी है।

