प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्
कटनी -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम एवं नगर विकास प्रस्तुत समितियां की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आनंदम स्थल सभागार में किया गया। बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला में श्री शिवनारायण पटेल प्रदेश सलाहकार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, श्री राम पटेल मंडल अध्यक्ष भाजपा कटनी,श्री प्रदीप कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी,श्री रवि प्रसाद बर्मन संभाग समन्वयक जबलपुर, अनिल कांबले डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंद विभाग ,डॉक्टर तेज सिंह केशवाल जिला समन्वयक जबलपुर, अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मां भारती के चित्र के समक्ष देव प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल ने प्रस्फुटन समितियों के उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया कि वह ग्रामों में निरंतर संपर्क बनाए, ग्राम के प्रबुद्ध जनों एवं विशिष्ट जनों की जानकारी दस्तावेज के रूप में एकत्र करें जिससे उन सभी के सहयोग से ग्राम विकास में कार्य करने हेतु सहयोग प्राप्त हो सके। नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक सेक्टर में चयनित एक आदर्श ग्राम में संस्कार केंद्र,वाचनालय, जन सूचना केंद्र, संचालक सहित नर्सरी की स्थापना करें,। वर्तमान में गांव और शहर में बड़ी समस्या के रूप में उभरने वाले कारण पर चर्चा करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि सड़क पर घूमने वाले गौवंश की सुरक्षा कर उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाकर गौ सुरक्षा से जन सुरक्षा अभियान का आयोजन करें।
जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में प्रस्फुटन समितियों से अपेक्षा करते हुए ग्राम में शासकीय योजनाओं के अलग-अलग हितग्राहियों की जानकारी एकत्र कर आवश्यकता अनुसार संबंधित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने में स्थानीय समितियों की बड़ी भूमिका हो सकती है।
श्री रवि प्रसाद बर्मन संभाग समन्वयक के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को हरियाली यात्रा, नवांकुर सखी,एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण करने,तिरंगा यात्रा के आयोजन, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षाओं में प्रवेश कराने हेतु जानकारी दी गई ।
जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल के द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस 4 जुलाई से 12 अगस्त तक स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत मूलभूत विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के संबंध विषय मे जानकारी देते हुए नवांकुर संस्थाओं के द्वारा अपने सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से आयोजन करने हेतु कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के विकासखंड समन्वयक जग्गी पटेल के द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विषय में विस्तार से तकनीकी जानकारी देते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों से गांव में स्वच्छता के प्रति वातावरण तैयार करने में सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के जिला प्रमुख शरद सोनी के द्वारा दिव्यांग जनों हेतु चलाई जा रही शासन की योजनाओं के विस्तार से जानकारी दी और आवश्यकता अनुसार हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के अंतिम चरण में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं रैली के आयोजन के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता हेतु संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में रामलखन चौधरी, हीरामणि हल्दकार, साध्वी निगम, राजू यादव और शिवम मिश्रा, गनपत कोल , परामर्शदाता रामानुज पांडेय,संयोगिता मिश्रा, समाजसेवी विजय दुबे संतोष निषाद सहित विकासखंड की ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।








