Site icon Yashbharat.com

पंजाब के गुरदासपुर में ब्लैक आउट, तीन सीमावर्ती जिलों के लोगों को बंकरों में भेजा

Screenshot 20250509 215605 Chrome

9May 2025: पंजाब के गुरदासपुर में ब्लैक आउट
पश्चिमी सीमा पर कई स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद पंजाब के गुरदासपुर में ब्लैक आउट किया गया। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।

तीन सीमावर्ती जिलों के लोगों को बंकरों में भेजा

लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया और उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़े भाई ने कूटनीतिक समाधान तलाशने को कहा है

Exit mobile version