Saturday, May 2, 2026
katniमध्यप्रदेश

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह ने अकेले बनाये 1500 सदस्य

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह ने अकेले बनाये 1500 सदस्

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान संगठन पर्व में कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। कई ऐसी खबरें मिल रहीं जो काफी रोचक हैं जैसे नेटवर्क के लिए पेड़ पर चढ़ कर सदस्य बनाना बिजली बंद में लालटेन की रोशनी में सदस्य बनाते दिखना आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक खबर कटनी से आ रही है। यहां भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह ने अकेले ही 1500 से अधिक सदस्य बना कर व्यक्तिगत तौर पर सदस्यता अभियान में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वैसे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के साथ तो दिलराज ने इससे ज्यादा सदस्य बनाये हैं लेकिन श्री सिंह ने अकेले ही 15 सौ सदस्य बना कर वरिष्ठ नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी भाई साहब की प्रेरणा तथा भाजपा युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के मार्गदर्शन तथा कटनी जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन के आव्हान को अक्षरशः अपनाते हुए 1500 सदस्य बनाये हैं। कटनी जिला भाजपा खास तौर पर युवा मोर्चा के लिए यह गौरव का विषय है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि