Site icon Yashbharat.com

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जगह=जगह गर्मजोशी से स्वागत, जिला अध्यक्ष बनने भाजपा के युवा नेताओ ने किया शक्ति प्रदर्शन

Picsart 26 02 08 17 33 39 860 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जगह=जगह गर्मजोशी से स्वागत, जिला अध्यक्ष बनने भाजपा के युवा नेताओ ने किया शक्ति प्रदर्श

कटनी(YASH BHARAT.COM) भाजपा में अब सबकी निगाहें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर है। बताया जाता है कि बहुत जल्द युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए जिले के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों की जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। भाजयुमो अध्यक्ष बनने की जोर आजमाइश आज भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नगर प्रवास के दौरान देखने को मिली। भाजयुमो जिला अध्यक्ष हासिल करने के लिए भाजपा के युवा नेताओ के द्वारा शहर में जगह जगह शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जोरदार स्वागत करते हुए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जबलपुर से चलकर जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा तो यहां माधवनगर मंडल अध्यक्ष हर्ष पांडे ने अपने समर्थकों के साथ गर्मशोशी से स्वागत करते हुए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इसी तरह मिशन चौक में युवा भाजपा नेता देवांश आनंद श्रीवास्तव, नदीपार में भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलराज सिंह और बस स्टैंड में युवा भाजपा नेता शुभ प्रकाश मिश्रा व कुशल प्रकाश मिश्रा के द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का गर्मजोशी से स्वागत कर भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान भारी संख्या में दावेदारों के समर्थक उपस्थित रहे।
आजाद चौक में पारस जैन ने दिखाई वजनदारी
भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के लिए मुड़वारा मंडल अध्यक्ष पारस जैन ने भी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर वजनदारी दिखाई। पारस जैन अपने समर्थकों के साथ आजाद चौक में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान मंच में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, मृदुल द्विवेदी, शशांक श्रीवास्तव, अभिषेक ताम्रकार , आशीष गुप्ता, आशीष कंदेंले, अभिषेक गुप्ता, शैलेन्द्र चम्पुरिया, अभिलेख ताम्रकार शुभ सोनी, राघवेंद्र गोयनका, सचिन निषाद, अविरल शुक्ला, हर्षित पटेल, रोहित जैन, ऋतिक यादव, सुबोध विश्वकर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, इंद्र मिश्रा, प्रखर द्विवेदी, अंकुश रैकवार, नितिन शीतरे ऋतिक कुंडे, संस्कार मिश्रा, प्रमोद पाठक,जतिन निषादवीरेंद्र ताम्रकार, दीपक बिचपुरी , अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

Exit mobile version