Site icon Yashbharat.com

MLC चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पर बीजेपी का तंज: अमित शाह बोले-28 में से कितनी सीटें जीतीं… 0; बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो

14 08 2020 amit shah 20627538 1735041

MLC चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पर बीजेपी का तंज: अमित शाह बोले-28 में से कितनी सीटें जीतीं… 0; बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो

नेशनल डेस्क। चार राज्यों की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर पोस्ट कर कांग्रेस के प्रदर्शन और बैलेट पेपर की मांग पर करारा तंज कसा है। अमित शाह ने लिखा— “28 में से कितनी सीटें जीतीं… 0। Ballot Box इस्तीफा दो।”

बैलेट पेपर से हुए थे चुनाव, चारों राज्यों में कांग्रेस को ‘शून्य’

जिन 28 सीटों पर चुनाव हुए थे, उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की विधान परिषद सीटें शामिल थीं। इन चुनावों में मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर (Ballot Paper) से कराया गया था।

बैलेट पेपर बनाम EVM की बहस पर घेरा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लंबे समय से EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं। विपक्ष का तर्क रहता है कि बैलेट पेपर से निष्पक्षता और भरोसा बढ़ता है। अब बैलेट पेपर से हुए इन MLC चुनावों में भी कांग्रेस का खाता न खुलने पर बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।

Exit mobile version