बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक: नितिन नबीन को सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक: नितिन नबीन को सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान।भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंकाते हुए अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वो अब जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

बिहार की राजनीति में नितिन नबीन एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे BJP के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। बांकिपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके नितिन नबीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है और संगठन व सरकारदोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है।

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना, बिहार में हुआ। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकिपुर से विधायक रह चुके थे। उनकी माता का नाम मीरा सिन्हा है।

 

पिता के निधन के बाद वर्ष 2006 में पटना पश्चिम (अब बांकिपुर) से हुए उपचुनाव में नितिन नबीन पहली बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015 और 2020 में लगातार चुनाव जीतकर बैंकिपुर सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर बांकिपुर से जीत दर्ज की। इस चुनाव में उन्हें 98,299 वोट मिले और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया।

मंत्री पद और जिम्मेदारियां

 

संगठन में रही अहम भूमिका

पार्टी संगठन में भी नितिन नबीन की अहम भूमिका रही है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के लिए सिक्किम के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी रहे, जहां पार्टी की चुनावी सफलता में उनकी भूमिका मानी जाती है।

काम, पहल और पहचान

Exit mobile version