Site icon Yashbharat.com

दिल्ली में बीजेपी का ‘महाकुंभ में अमृत स्नान’, विरोधियों को प्रपोज डे पर मिला करारा झटका

Screenshot 20250208 132722 Chrome

दिल्ली में बीजेपी का ‘महाकुंभ में अमृत स्नान’, विरोधियों को प्रपोज डे पर मिला करारा झटका। दिल्ली के चुनावी ‘महाकुंभ’ में बीजेपी का ‘अमृत स्नान’।दिल्ली में बीजेपी का 27 साल से चला आ रहा सत्ता का वनवास खत्म हो गया है. बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है. आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता चारो खाने चित हो गए हैं. बीजेपी की जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी का गढ़ ढह गया।

दिल्ली में बीजेपी का ‘महाकुंभ में अमृत स्नान’, विरोधियों को प्रपोज डे पर मिला करारा झटका

माघ पूर्णिमा और बसंत पंचमी का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगा रहे थे, यह गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि थी. धार्मिक दृष्टि से यह दिन स्नान-ध्यान और धार्मिक तप करना फलदायी माना जाता है. पीएम मोदी जिस वक्त संगम स्नान और गंगा मां की आरती कर रहे थे तो उस दिन दिल्ली वाले विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाल रहे थे. मोदी ने भले ही महाकुंभ में स्नान किया, लेकिन उसका असर ये रहा कि दिल्ली के चुनावी ‘महाकुंभ’ में बीजेपी का ‘अमृत स्नान’ हो गया

Exit mobile version