Site icon Yashbharat.com

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर किया नमन

IMG 20241229 WA0002

कटनी । भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष संगठन शिल्पी श्रद्धेय स्व कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि जबलपुर बाईपास पर ठाकरे जी की प्रतिमा स्थल पर भाजपा संगठन ने पूरे आदर के साथ मनाई। सभी ने ठाकरे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश में भाजपा का संगठन खड़ा करने वाले श्री ठाकरे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन कहा कि उन्होंने जनसंघ की स्थापना के साथ काम किया और वे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक रहे। प्रदेश में जो गांव-गांव तक संगठन दिखाई देता है तो उसके पीछे का तप, परिश्रम ठाकरे जी का था। भाजपा सब दृष्टि से सक्षम और आत्मनिर्भर बने, इसलिए गांव, जिले और संभाग में उन्होंने कार्यालय खोला। आर्थिक दृष्टि से किसी पर निर्भर नहीं रहें, इसलिए उन्होंने अजीव सहयोग निधि का प्रयोग किया। उन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं _ हुए पार्टी से जोड़ा और उसी का परिणाम है कि आज भाजपा इतनी मजबूत पार्टी बनी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, अम्बरीष वर्मा, सुश्री अंकिता तिवारी, आशीष गुप्ता बाबा, यज्ञदत्त पप्पा मिश्रा, मृदुल मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण सौरभ अग्रवाल, अशोक दत्त गर्ग, अभिषेक ताम्रकार, वागीश आनंद , श्रीमती कुकू मेघानी , शंभू बर्मन, अनंत उरमलिया, पंकज चौबे , ध्रुव तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version