Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

BJP vs Congress: नए संसद भवन के उद्घाटन के बीच भाजपा-कांग्रेस में ट्विटर वॉर; नेहरू के नाम पर एक-दूसरे को घेरा

BJP vs Congress: नए संसद भवन के उद्घाटन के बीच भाजपा-कांग्रेस में ट्विटर वॉर; नेहरू के नाम पर एक-दूसरे को घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया। इस समारोह का कई विपक्षी नेताओं ने विरोध भी किया। देश के नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराने को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से लगातार सरकार पर हमला कर रहा था। इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष की ये लड़ाई बयानबाजी से लेकर सोशल मीडिया तक पर देखने को मिली। इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी खूब चर्चा में रहे। अब पंड़ित नेहरू को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच ट्विटर पर जंग शुरू हो गई है।

कांग्रेस से ट्विटर पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

दोनों पार्टियों के बीच ट्विटर पर जंग कांग्रेस की एक पोस्ट से शुरू हुई। दरअसल, नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस ने एक ट्वीट किया। इसमें कांग्रेस ने पंड़ित नेहरू और पीएम मोदी को दर्शाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटचो में पीएम मोदी को पंडित नेहरू के पैरों के पास दिखाया गया था। इस फोटो के कैपश्न में कांग्रेस ने लिखा था ‘कितनी भी कोशिश कर लो।’

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम