Site icon Yashbharat.com

भाजपा ने शुरू किया ‘डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम’, ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन परीक्षा पास करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

भाजपा ने शुरू किया 'डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम', ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन परीक्षा पास करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

भाजपा ने शुरू किया 'डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम', ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन परीक्षा पास करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

भाजपा ने शुरू किया ‘डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम’, ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन परीक्षा पास करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को डिजिटल रूप से अधिक हाईटेक और मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश में मंडल स्तर तक के जमीनी कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिए ‘डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम’ (Digital Learning Training Program) की शुरुआत की है।भाजपा ने शुरू किया ‘डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम’, ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन परीक्षा पास करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

तिरुपति बालाजी पहुंचे अनंत अंबानी ने कराया मुंडन, मंदिर को देंगे 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से जयंती तक चलेगा अभियान

भाजपा का यह विशेष डिजिटल प्रशिक्षण अभियान 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) से शुरू हुआ है, जो आगामी 6 जुलाई को उनकी जयंती तक लगातार जारी रहेगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण के बाद मध्य प्रदेश में इस अभियान का औपचारिक (Official) शुभारंभ किया गया।

कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, पास होने पर मिलेगा ‘प्रमोशन सर्टिफिकेट’

इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि यह केवल एक सामान्य ट्रेनिंग सेशन नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह प्रोफेशनल कोर्स की तरह डिजाइन किया गया है:

इस अभियान के जरिए भाजपा का लक्ष्य अपने अंतिम छोर के कार्यकर्ता को भी डिजिटल रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे सरकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जनता तक तेजी से पहुंचा सकें।

Exit mobile version