Site icon Yashbharat.com

BJP Second List: हम कॉन्फिडेंस इसलिए जारी की सूची, हमारा नेतृत्व MP के चारों कोनों पर मुस्तैद- वीडी शर्मा

images2814295748034568091699546

BJP Second List: हम कॉन्फिडेंस इसलिए जारी की सूची, हमारा नेतृत्व MP के चारों कोनों पर मुस्तैद- वीडी शर्माभाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के अवसर पर कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। वहीं इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ता महाकुंभ को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

 

वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ में 64 हजार 500 बूथ से चयनित लोगों को आमंत्रित किया था। यह भाजपा का अब तक अब तक का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को महाविजय का संकल्प दिलाया है।

 

कल भोपाल में भारतीय जनता पार्टी का अबतक का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ संपन्न हुआ है।

हमारा सौभाग्य है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को महाविजय का संकल्प दिलाया है।

 

 

 

Exit mobile version