BJP Political News: भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, छिंदवाड़ा से शिवराज सिंह चौहान तो जबलपुर से ये नेता लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
भाजपा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गहरी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल को तैयार किया है।
बैठक में स्थानीय नेताओं की ओर से भेजे गए लिफाफों में कई चौंकाने वाले नाम निकले। उन नामों पर प्रदेश चुनाव समिति ने मंथन किया। मुरैना लोकसभा में नरेंद्र सिंह तोमर के साथ चार नाम निकले। दमोह लोकसभा में प्रहलाद पटेल सहित सात नाम निकले। वहीं जबलपुर लोकसभा में राकेश सिंह सहित छह नाम लिफाफों से निकले। वहीं चर्चा यह भी हैं कि बीजेपी छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है।
कहां से किसका नाम–
मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर, गिर्राज दंडोतिया, नरोत्तम मिश्रा, ब्रजराजसिंह चैहान