BJP ने चला दतिया का ‘मास्टरस्ट्रोक’: संजना सिंह की एंट्री के बाद बड़ा दांव, नरोत्तम मिश्रा और भदौरिया को सौंपी कमान
दतिया का दंगल: BJP ने चला 'मास्टरस्ट्रोक' संजना सिंह की एंट्री के बाद बड़ा दांव; नरोत्तम मिश्रा और अरविंद भदौरिया संभालेंगे कमान
दतिया उपचुनाव में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा: मंच पर रो पड़े पूर्व गृहमंत्री, बोले- 'एक-एक दरवाजे जाकर शीश नवाऊंगा, आशुतोष भैया को जिताऊंगा'
BJP ने चला दतिया का ‘मास्टरस्ट्रोक’: संजना सिंह की एंट्री के बाद बड़ा दांव, नरोत्तम मिश्रा और भदौरिया को सौंपी कमान
भोपाल/दतिया: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव फतह करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारते हुए चुनावी कमान सौंप दी है।
बीजेपी ने पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को दतिया उपचुनाव अभियान का प्रमुख और रणवीर सिंह रावत को सह प्रमुख नियुक्त किया है।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा संभालेंगे चुनाव संचालन समिति की कमान
दतिया उपचुनाव को बेहद व्यवस्थित और रणनीतिक ढंग से लड़ने के लिए बीजेपी ने एक उच्च स्तरीय उपचुनाव संचालन समिति का गठन किया है।
समिति के प्रमुख: दतिया के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इस संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया है। दतिया क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सहमति और घोषणा: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह की आपसी सहमति से उपचुनाव सह प्रभारी राहुल कोठारी ने इन संगठनात्मक नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी की है।
32 सदस्यीय भारी-भरकम टीम मैदान में उतरी
चुनाव संचालन समिति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दतिया जिले और प्रदेश के 32 वरिष्ठ स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है। BJP ने चला दतिया का ‘मास्टरस्ट्रोक’: संजना सिंह की एंट्री के बाद बड़ा दांव, नरोत्तम मिश्रा और भदौरिया को सौंपी कमान
इस 32 सदस्यीय टीम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन गोस्वामी, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी और जिला महामंत्री संघमित्रा अहिरवार को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही क्षेत्र के प्रभावी पार्टी नेताओं— डॉ. रामजी खरे, धीरू डांगी, प्रशांत ढेंगुला, बृजेश यादव, कमलेश अहिरवार, राधाकांत अग्रवाल और गुरुदेव भरण गुप्ता को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद बदले सियासी समीकरणों के बीच भाजपा की यह नई टीम दतिया के चुनावी रण को साधने के लिए पूरी तरह तैयार है।