Site icon Yashbharat.com

Bjp News पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव बने सतना लोकसभा के प्रभरी

shshank shriwastaw

shshank shriwastaw

Bjp News कटनी के पूर्व महापौर तथा बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव को सतना लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। कल भोपाल में भाजपा के लोकसभा क्लस्टर तथा प्रभारियों की अहम बैठक के बाद प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रभारी एवं संयोजक तथा सह संयोजक नियुक्त किये गए जिसमे श्री श्रीवास्तव को सतना लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

भाजपा अपने चुनावी अभियान में लगातार तेजी ला रही है। यह नियुक्ति भी इस मायने में महत्वपूर्ण है। पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव इससे पहले भी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रभारी की भूमिका के साथ अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी क्षमता से संगठन तथा वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित कर चुके हैं । हाल ही में उन्हें बहोरीबंद विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था जहां भाजपा को सफलता प्राप्त हुई, वे रीवा जिले के संगठन प्रभारी भी हैं।

Exit mobile version