Site icon Yashbharat.com

bjp national president भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में CM मोहन यादव सहित मप्र भाजपा के 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक

भाजपा संगठन में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी: महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मजबूत भागीदारी

भाजपा संगठन में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी: महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मजबूत भागीदारी

bjp national president भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मोहन, जयभान सिंह पवैया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मध्य प्रदेश भाजपा के 20 नेता प्रस्तावक बनेंगे।

सभी नेता मध्य प्रदेश की ओर से भाजपा के संगठन चुनाव में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में राष्ट्रीय परिषद का सदस्य ही मतदान करता है और प्रस्तावक भी होता है।

दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मालवांचल और ग्वालियर-चंबल से सर्वाधिक पांच-पांच नेता प्रस्तावक बनेंगे। ग्वालियर-चंबल से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विष्णुदत्त शर्मा, महाराष्ट्र के सह प्रभारी पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इसके लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
वहीं महाकोशल से मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश धुर्वे और राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि प्रस्तावकों में शामिल हैं।

मालवा-निमाड़ से सीएम, मध्य क्षेत्र से शिवराज

मालवा-निमाड़ से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार शामिल हैं। वहीं मध्य क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, बुंदेलखंड से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और विंध्य से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल अकेले राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं।
Exit mobile version