Latestमध्यप्रदेश

सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सरकारी मशीनरी और जन-संसाधनों के कथित दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है। सिंगरौली विधानसभा (क्षेत्र क्रमांक 80) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह के शासकीय आवास के बाहर खड़े उनके निजी वाहन को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फायर ब्रिगेड के पाइप से इनोवा कार की धुलाई कर रहे कर्मचारी

इंटरनेट मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिलौंजी स्थित विधायक के सरकारी आवास के बाहर फायर ब्रिगेड का एक वाहन खड़ा है। वाहन से जुड़े हाई-प्रेशर वॉटर पाइप का इस्तेमाल करते हुए अग्निशमन विभाग के तीन कर्मचारी विधायक की निजी इनोवा कार की धुलाई कर रहे हैं।

जनता और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ

वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।आपातकालीन सेवाओं और जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाली फायर ब्रिगेड गाड़ियों का प्रयोग किसी जनप्रतिनिधि की निजी गाड़ी धोने के लिए करना कितना जायज है?सोशल मीडिया पर लोग इसे सीधे तौर पर सरकारी मशीनरी और प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग करार दे रहे हैं।

फिलहाल  प्रशासनिक स्तर पर स्पष्टीकरण का इंतजार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायर ब्रिगेड का वाहन किसके निर्देश पर विधायक आवास भेजा गया था। इस पूरे विवाद पर विधायक रामनिवास शाह या स्थानीय नगर निगम और अग्निशमन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

Kriti Sanon GIVA Ad: रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर ज्वेलरी ब्रांड जीवा ने मांगी माफी, हटाया एड

Back to top button