Site icon Yashbharat.com

BJP विधायक राजा सिंह की हिंदू महिलाओं से अपील: ‘द केरला स्टोरी’ को याद रखें

the kerala story

BJP विधायक राजा सिंह की हिंदू महिलाओं से अपील: ‘द केरला स्टोरी’ को याद रखें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित लव जिहाद कांड को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ है। हिंदू संगठन सक्रिय हो गया है। इस बीच बजरंग दल ने भोपाल के जिम में छापामार कार्रवाई की है। जिसका भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थन किया है। उन्होंने हिंदू महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि मुस्लिम ट्रेनर पर भरोसा न करें और योग और वॉक पर ध्यान दें।

हिंदू बहन-बेटियों को MLA ने किया सावधान

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने हाथ जोड़कर कहा, “सभी बहन-भाइयों से, बेटियों से प्रार्थना करता हूं कि इस बात का ध्यान रखो, सावधान रहो। आप यह देखो कि जिस जिम में ट्रेनिंग ले रहे हो उसका अपराधिक रिकॉर्ड क्या है?

महिलाओं को किसी भी जिम जाने की जरूरत नहीं

विधायक ने आगे कहा, “जिस धर्म में बहन भाई का रिश्ता नहीं होता.. वह आपके शरीर को टच करता है। आपको कमर से पकड़ कर उठता है। आपके हाथ लेफ्ट राइट घुमाता है। उसके फोटो और वीडियो बनाता है। बाद में वही फोटो और वीडियो आपको ब्लैकमेल करने के काम आता है। और ब्लैकमेल करके आपका शारीरिक शोषण होता है। इसलिए किसी भी जिम में जाने की जरूरत नहीं है।

मुस्लिम बेटियां ट्रेनर भी सही नहीं

उन्होंने यह भी कहा कि जिम में मुस्लिम बेटियां भी ट्रेनर है तो भी सही नहीं है क्योंकि केरला फाइल फिल्म देखी है। मुस्लिम बेटियां भी कहीं ना कहीं हिंदू बहन-बेटियों को झांसे में लेकर मुसलमान लड़कों से दोस्ती करती है। ऐसे लव जिहाद का एक एंगल बैरागढ़ में पकड़ा गया था। उसमें भी यही कहानी सामने आई।BJP विधायक राजा सिंह की हिंदू महिलाओं से अपील: ‘द केरला स्टोरी’ को याद रखें

फिटनेस बनाना है तो वॉक करो

विधायक ने बेटियों को संभलने की अपील करते हुए कहा कि जिम जाने की जरूरत नहीं है। मॉर्निंग वॉक करो, इवनिंग वॉक करो, योग करो और अगर जिम करना है तो खुद के एक-दो समान घर में लाकर करोगे तो उससे भी शरीर की फिटनेस बनी रहेगी।

एक बार उंगली उठी तो सम्मान वापस नहीं आता

रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि “एक बार ध्यान रखना, अगर उंगली उठ गई तो सम्मान वापस नहीं आता। इसलिए समाज की ड्यूटी है कि अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा करें। बहन बेटियों की भी ड्यूटी है कि वह जिम जाने से पहले देखें कि वह ट्रेनर कौन है। BJP विधायक राजा सिंह की हिंदू महिलाओं से अपील: ‘द केरला स्टोरी’ को याद रखें

Exit mobile version