Site icon Yashbharat.com

BJP Jan Ashirvad Yatra मध्यप्रदेश में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी

images 55

BJP Jan Ashirvad Yatra  भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं के रथों को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी  अश्विनी वैष्णव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी 2 सितंबर शनिवार की सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रदेश कार्यालय भोपाल से रवाना करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 3 सितम्बर से प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राओं का शुभारंभ किया जा रहा है। ये यात्राएं 25 सितम्बर तक चलेंगी। इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता जनता से आगामी चुनावों के लिए समर्थन एवं आशीर्वाद मांगेंगे। यात्राओं के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए जन आशीर्वाद रथों का प्रयोग किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शनिवार सुबह 11.00 बजे रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश कार्यालय से गंतव्य के लिए रवाना करेंगे।

Exit mobile version