jabalpurमध्यप्रदेश

Bjp Jabalpur News : भाजपा की नगर कार्यकारिणी में जगह न मिलने पर इंटरनेट मीडिया में बयां कर रहे दर्द

जबलपुर। नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव की अटकलों के बीच बुधवार को भाजपा की नगर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई।

कार्यकारिणी में जगह न मिलने से जमीनी कार्यकर्ताओं की पीड़ा छलक कर बाहर आ रही है।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जमीनी कार्यकर्ता अपनी पीड़ा उजागर कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता नगर संगठन के पसंद और नवगठित कार्यकारिणी पर ही सवाल उठा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों व सदस्यों को दूसरी बार शामिल किया गया है। जबकि कुछ ऐसे हैं जिनकी पार्टी के क्रियाकलापों में उपस्थिति शून्य रहती है। फिर भी उन्हें कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया है।

जबकि उन कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है जो वर्षों से पार्टी का डंडा, झंडा उठा रहे हैं। कई तो वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना लिए हैं। बावजूद इसके जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी गई।

जमीनी कार्यकर्ता जमीन पर ही रहेंगे : इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर अपनी वेदना बयां बया रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता ये लिखने में भी गुरेज नहीं कर रहे कि जमीनी कार्यकर्ता जमीन पर ही रहेंगे। उनके कहने का तात्पर्य ये है कि जमीनी कार्यकर्ताओं को ऊपर उठने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की टिप्पणी नगर संगठन पर भी सवाल खड़े कर रही है।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम