Site icon Yashbharat.com

bjp candidate list केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, MP की 40 सीटों पर बनी सहमति, कभी भी हो सकती है सूची जारी, इन सीटों पर चर्चा

images 2023 09 13T214331.781

bjp candidate list भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मध्यप्रदेश की 40 सीटों पर नाम तय किये गए हैं। हालांकि बीजेपी की तरफ से कोई सूची अभी तक जारी नहीं हुई है लेकिन सूत्र बताते हैं कि बीजेपी कभी भी 40 सीटों पर नामों का एलान कर देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली पहुंचे हैं।

इन सीटों पर हुई चर्चा

सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में 40 सीटों पर सिंगल नाम सर्वसम्मति से नेताओं ने तय कर दिए थे। इस बैठक के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा भोपाल से दिल्ली गए थे। इस बैठक में यह सभी नाम तय कर लिए गए थे। इन नामों पर मोहर लगाने के लिए आज की बैठक रखी गई। इस बार यह माना जा रहा है कि भाजपा का फोकस एससी-एसटी सीटों पर ज्यादा है। ऐसे में भाजपा की यह दूसरी सूची में इन वर्गों के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं। हालांकि पहली सूची में भी इस वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

इन सीटों पर भी तय हो सकते हैं प्रत्याशी
2018 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय, सपा, बसपा से चुनाव जीतने के बाद बीजेपी में शामिल हुए और समर्थन देने वाले विधायकों की सीटों पर भी उम्मीदवार तय होने हैं। इनमें वारासिवनी, बिजावर, भिंड, सुसनेर, बड़वाह में भी उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि इन सीटों पर बीजेपी अंतिम दौर में ही कैंडिडेट घोषित करेगी।

छत्तीसगढ़ को लेकर अमित शाह के आवास पर हुई मीटिंग

इस बीच, छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार (12 सितंबर) को दिल्ली में अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की बैठक हुई. बैठक में जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ बीजेपी राज्य कोर समूह के नेताओं ने हिस्सा लिया. सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष आगामी विधानसभा चुनावों और बाकी उम्मीदवारों को चुनने पर चर्चा हुई।

राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की सूची में लक्ष्मी राजवाड़े, शकुंतला सिंह पोर्थे, सरला कोसरिया, अलका चंद्राकर और गीता घासी साहू पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं.

Exit mobile version