Site icon Yashbharat.com

भाजपा ने उग्र प्रदर्शन कर फूंका जीतू पटवारी का पुतला, महिलाओं द्वारा शराब पीने के बयान पर आक्रोश

IMG 20250827 WA0013

कटनी। महिलाओं द्वारा शराब पीने के बयान को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने कटनी के अहिंसा तिराहे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा युवा मोर्चा तथा वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

जीतू पटवारी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद सहित कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ महिला मोर्चा द्वारा पुतले को आग के हवाले किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि हरितालिका पर्व के दिन कांग्रेस के द्वारा मातृ शक्ति का अपमान किया गया जो कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता दर्शाता है। देशभर में महिलाओं द्वारा शराब पीना और मध्यप्रदेश की महिलाओं द्वारा सर्वाधिक शराब का सेवन करने का बयान निंदनीय तथा अक्षम्य है। महापौर प्रीति सूरी ने जीतू पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा जैन ने कहा कि पटवारी और पूरी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ महिला मोर्चा इस मामले को लेकर लगातार आंदोलन करेगी।

युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर रोष जाहिर करते हुए कार्यवाही की मांग की। जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने संचालन करते हुए कहा कि महिलाओं ने इतिहास बदला है। कांग्रेस को भी इतिहास की पार्टी बना दिया है अब महिलाएं कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देंगी। पुतला दहन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता, महिला जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version