कटनी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खेडलवाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री राहुल कोठारी तथा जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी ‘टंडन’ की सहमति से मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार साहू ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है। इसके साथ ही जिले के 26 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है।


घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्री विमल साहू, सुश्री संगीता जायसवाल, श्री नारायण पटेल, श्री सुमित जायसवाल, श्री प्रशांत मालवीय एवं श्री अश्वनी पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महामंत्री के पद पर श्री राकेश यादव एवं श्री इंद्रकुमार पटेल को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जिला मंत्री के रूप में श्री रामसहाय साहू, श्री विजय राय, श्री मिल्लू चक्रवर्ती, श्री मदन जायसवाल, श्री आशीष निषाद एवं श्री योगेश चौरसिया को शामिल किया गया है। श्री राज विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, श्री शुभम चक्रवर्ती को कार्यालय मंत्री तथा श्री अभिषेक विश्वकर्मा को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में श्री विकास बर्मन को मीडिया प्रभारी और श्री अमित साहू को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। श्री रमाकांत बॉबी सोनी को नीति एवं शोध प्रभारी तथा श्री राकेश रजक को नीति एवं शोध सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार प्रभारी के रूप में श्री हरि साहू और सह प्रभारी के रूप में श्री रोहित सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा श्री मौसम विश्वकर्मा को आईटी सेल प्रभारी, श्री संतोष पटेल को आईटी सेल सह प्रभारी, श्री राहुल बर्मन को लाभार्थी प्रमुख तथा श्री राकेश चक्रवर्ती (एनकेजे) को सामाजिक संपर्क प्रमुख बनाया गया है। श्री राहुल सराफ को मन की बात जिला प्रभारी और श्री आशीष विश्वकर्मा को मन की बात जिला सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
26 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले के 26 मंडलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। इसके तहत बड़वारा में श्री महेन्द्र कचेर, देवरी हटाई में श्री सुरेन्द्र राय, विलायतकलां में श्री लल्लू प्रसाद विश्वकर्मा, ढीमरखेड़ा में श्री अनिल जायसवाल, पान उमरिया में श्री संदीप राममिलन सोनी, सिलौंडी में श्री राजेश पटेल, कैमोर में श्री आशीष सोनी और कांटी में श्री आयुष केवट को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विजयराघवगढ़ में श्री अनिल कुमार पटेल, सिंनगौड़ी में श्री रामरशील सिंह बरगाही, बरही में श्री राजकुमार ताम्रकार, पिपरिया कलां में श्री भुवनेश्वर विश्वकर्मा, खितौली में श्री दुर्गा कुशवाहा, मुड़वारा में श्री निर्भय पटेल और पं. दीनदयाल मंडल में श्री लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
न्यू कटनी में श्री कमलेश यादव, माधवनगर में श्री सुरेश यादव, कटनी ग्रामीण में श्री राम पटेल, निवार में श्री लालजी पटेल, रीठी में श्री चरणदास लोधी, देवगांव में श्री वीरेन्द्र यादव, बिलहरी में श्री महेन्द्र बर्मन, स्लीमनाबाद में श्री रामजी कुशवाहा, बहोरीबंद में श्री राजेन्द्र साहू, बाकल में श्री अमर यादव तथा कुंआ मंडल में श्री राजभान पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का वितरण किया है।













