भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला निवाड़ी के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को जारी सूची में 18 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
घोषित सूची के अनुसार श्री आनंद मिश्रा, श्री आकाश अग्रवाल, श्रीमती हेमा बुंधेलिया, श्री बुंदेल पाल, श्री महेन्द्र अहिरवार और श्री अंकित पवन चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्री रोहित राय और श्री मंगलेश सिंह सम्पुरिया को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा श्री कमलराज जैन, श्री राजेश साहू, श्री अनुराग शर्मा, श्री विवेक तोमर, श्री बृजेंद्र यादव, श्रीमती प्रतिमा साहू, श्रीमती रजनी राय और श्रीमती लक्ष्मी घनश्याम रेकवार को मंत्री पद दिया गया है।
पार्टी की आर्थिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष के रूप में श्री भागीरथ कुशवाह को दी गई है, जबकि श्री अनुपम लखदरार को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

