Wednesday, May 13, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेश

BJP 5th LIST दावेदार उम्मीदवार बनने के लिए अब शनिवार तक करेंगे इंतजार, सुबह आएगी पांचवीं लिस्ट, कई MLA के टिकट कटे?

BJP 5th List भाजपा ने कुछ दावेदार उम्मीदवार बनने से कुछ घन्टे के लिए फिर रह गए। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची के अगले दिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए है। अब भाजपा की पांचवीं सूची शनिवार को जारी होगी। सूत्रों के मुताबिक अंतिम सूची में चार से पांच मंत्रियों और करीब दो दर्जन विधायकों के टिकट काटने की चर्चा है। इसको लेकर भाजपा ने पहले ही डैमेज कंट्रोल करने की प्लानिंग तय कर रखी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी बाकी सीटों पर शनिवार को नाम जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछली कुछ सीटों पर क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को लेकर भी दोबारा विचार किया गया।

17 अगस्त को आई थी पहली सूची

भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद दूसरी सूची में सिंगल नाम और तीसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट देकर चौंका दिया था। 39 प्रत्याशियों की इस सूची में तीन विधायकों के भी टिकट काटे गए थे। वहीं, चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम