Wednesday, May 13, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेश

BJP 2nd List 28 नए चेहरे, तीन वर्तमान विधायकों के टिकट काटे, मंशा सिर्फ एक जीत

BJP 2nd List भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सबको चौंका दिया। केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने के निर्णय के साथ 28 नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। तीन वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसके पहले पार्टी 39 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

बीजेपी की दूसरी सूची: एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को टिकट दिया है। कुल मिलाकर पार्टी ने सात सांसदों को टिकट दिया है। इसके साथ ही एमपी चुनाव में चेहरे को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।

इनका कट गया टिकट

भाजपा ने नरसिंहपुर सीट से वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल, मैहर से नारायण त्रिपाठी और सीधी से केदार नाथ शुक्ल का टिकट काट दिया है।

त्रिपाठी के नाम पर विचार भी नहीं

नारायण त्रिपाठी अपनी अलग पार्टी विंध्य विकास पार्टी गठित कर 30 प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुके हैं। जबकि, केदार नाथ शुक्ल के समर्थक द्वारा एक आदिवासी के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आने पर पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा था। वहीं, जालम सिंह पटेल के भाई केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। बताया गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने उनका नाम भी शामिल नहीं किया।

इन सीटों पर नए चेहरों को अवसर

पार्टी ने नरसिंहपुर, गाडरवारा, जुन्नारदेव, सीधी, सिहावल, जबलपुर पश्चिम, डिंडोरी, निवास, कटंगी, सतना, मैहर, देवरी, राघौगढ़, करैरा, दिमनी, लहार, भितरवार, सेवढ़ा, छिंदवाड़ा, परासिया, घोड़ाडोंगरी, उदयपुरा, आगर, भीकनगांव, पानसेमल, इंदौर एक, नागदा खाचरोद और सैलाना विधानसभा क्षेत्र में नए चेहरे दिए हैं। जबकि, पहली सूची में हारे गए 23 प्रत्याशी बदले गए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम