Site icon Yashbharat.com

BJP सरकार करेगी ओबीसी महाकुंभ, कांग्रेस बोली- ये है दादागिरी

images 1

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 29 अप्रैल से ओबीसी महाकुंभ करेगी. सरकार की ओर से सभी ज़िलों के कलेक्टरों को तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. कांग्रेस ने इस मामले में आपत्ति जताई है. कांग्रेस के मुताबिक बीजेपी सरकार सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रही है. कांग्रेस ने इसे सरकार की दादागिरी करार दिया है.

दरअसल, प्रदेश सरकार अब हर संभाग में ओबीसी महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है. इसी के तहत अब बीजेपी ओबीसी मोर्चे को भी संभाग स्तर पर भीड़ जुटाने के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं, सभी कलेक्टरों से भी कार्यक्रम की तैयारी शुरु करने के लिए कहा गया है. कार्यक्रम का आगाज़ सागर जिले के किया जाएगा, जहां सीएम शिवराज सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

बीजेपी के मुताबिक सभी वर्गों को सरकार अपने साथ रखती आई है. अब ओबीसी वर्ग को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है.

जबकि कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस के मुताबिक प्रदेश में सरकार का वोट बैंक खिसक रहा है, लिहाज़ा कलेक्टर्स कमिश्नर्स के ज़रिए भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस ने इसे सरकार की दादागिरी करार दिया है. कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल के मुताबिक बीजेपी सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रही है.

Exit mobile version