Site icon Yashbharat.com

BJP संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कार्यकर्ताओं से कहा- जो बूथ हारे उसे जीतें, जहां जीते वहां बढ़त दोगुनी करने का संकल्प लें

bjp katni suhas bhagat

कटनी। जिन बूथों में पीछे रहे उन्हें जीतना तथा जहां हमें जीत मिली वहां अपनी इस बढ़त को दोगुनी करना इसी लक्ष्य के साथ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को महासदस्यता अभियान में जुटना होगा। संगठन पर्व महासदस्यता अभियान को लेकर आज निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कार्यकर्ताओं से उक्त आव्हान किया ।

श्री सुहास भगत ने कहा कि पार्टी को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान होती है। आज भाजपा दुनिया में पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन अभी भी यह पार्टी का सर्वोच्च नहीं, जहां अभी भी भाजपा कमजोर है वहां जब तक सत्ता प्राप्त नहीं होती तब तक प्राणप्रण से जुट कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया।

 

जनता स्वयं भाजपा को वोट देने घर से निकली। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद ने हमें 3 सौ से अधिक सीटें दीं। सिर्फ मध्यप्रदेश में ही 207 विधानसभा में बढ़त होना पार्टी के प्रति जनता के स्नेह और उम्मीद को दर्शाता है, पर हमें इन 207 सीटें नहीं बल्कि विचार यह करना चाहिए कि अब उन 23 सीटों पर विजय पताका कैसे फहराई जाए जहां हम कुछ अंतरों से पीछे रह गये। श्री भगत ने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक वोट उन राज्यों में भी प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है जहां लोग पार्टी की कमजोर समझते हैं।

हम अपने बूथ को मजबूत करेंगे तो परिणाम ऐसा ही आयेगा जैसा लोकसभा चुनाव में हमने देखा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग समाज और प्रत्येक क्षेत्र के लोगों को भाजपा में शमिल कराना कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। जहां हमारे प्रति लोगों का विश्वास कम दिख रहा है वहां भी जनता का विश्वास जीतना चाहिए। प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि लक्ष्य से आगे बढ़ कर परिणाम आने चाहिए तभी लक्ष्य सुयोग्य बनता है। कटनी जिले में प्रत्येक मंडलों में सदस्यता के लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्यता होनी चाहिए।

कटनी जिला सदस्यता में होगा अव्वल- शशांक श्रीवास्तव


जिला सदस्यता प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव ने जिले की सदस्यता की प्रस्तावना रखते हुए प्रत्येक मंडलों में अब तक हुई सदस्यता की जानकारी देते हुए बताया कि कटनी जिले के सभी 13 मंडलों में भाजपा के नये सदस्यों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हुई है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक मोर्चा, प्रकोष्ट, प्रकल्प, विभाग इस कार्य में गतिमान तरीके से जुटे हैं, निश्वित तौर पर कटनी जिला अपने लक्ष्य से अधिक सदस्य बना कर प्रदेश में अव्वल होगा। उन्होंने बताया कि गत दिनों जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे पर्व के दौरान इसमें अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए जगह जगह स्टाल लगाये। विविध स्थानों पर लोंगों को पार्टी से जुड़ने का आव्हान किया। नतीजन करीब 8 हजार नये सदस्य एक दिन में बने यह उल्लेखनीय और प्रशंसनीय है।

कटनी में कार्यकर्ताओं का उत्साह काबिले तारीफ- पीतांबर टोपनानी


कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कहा कि कटनी जिले में वर्ष 2015 में चलाये गये महासदस्यता अभियान में अपने लक्ष्य की प्राप्ति की थी। इस बार भी सदस्यता को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह काबिले तारीफ है। प्रत्येक मंडलों में इस अभियान को एक मिशन के रूप में कार्यकर्ता कार्यरत हैं, लिहाजा जिले में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनेंगे। श्री टोपनानी ने कहा कि नये सदस्य बनने सभी वर्ग समाज के लोग उत्साहित हैं। आम नागरिक भाजपा से जुड़ने के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं।

तैल चित्रों पर माल्यार्पण से बैठक की शुरूआत
इससे पूर्व निर्मल सत्य गार्डन के विशान सभागार में भारत माता, पं. दीदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर मल्यार्पण दीप प्रज्वल्लन के साथ वृहद बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा बूथ के विस्तारक शामिल हुए। कार्यशाला, कामकाजी इस अतिमत्वपूर्ण बैठक का संचालन जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने किया। प्रारंभ में जिलाध्यक्ष ने पुष्प भेंट कर प्रदेश संगठन महामंत्री का अभिनंदन किया। इसके उपरांत मचासीन महासदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी राय सिंह सेंधव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पूर्व मंत्री अलका जैन, जिला सदस्यता प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया । आभार प्रदर्शन सह प्रभारी राजेश राजा चौरसिया ने किया।

दीनदयाल उद्यान में पौध रोपण


बैठक के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय प्रभारी राय सिंह सेंधव जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, विजय शुक्ला, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला, सत्यनारायण तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना सिंह, सीमा जैन, सपना सरावगी, शिल्पी सोनी, नीरा सेठिया, ब्रजमोहन गट्टानी, अर्पित पोद्दार, हरिशंकर गर्ग, पवन यादव, शैलू तिवारी, आशुतोष शुक्ला, श्याम निषाद, भाजयुमो अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, आशीष कंदेले, पार्षद अनिल खरे मिट़ठूलाल जैन, आशीष निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बगल में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वृक्षारोपण किया। साथ ही यहां स्थापित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

Exit mobile version