Site icon Yashbharat.com

BJP राष्ट्रीय अध्यक्षअमित शाह ने आज दिल्ली में बुलाई महत्वपूर्ण बैठक,संगठनात्मक चुनाव चर्चा की संभावना

bjp meeting13 12 06 2019 m

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में मप्र से अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत शामिल होंगे। इसमें पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रदेश भाजपा छह जुलाई से साधारण सदस्यता अभियान शुरू कर सकती है। इसके बाद पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ होगी। इसी दौरान पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव अपने निर्धारित समयसीमा से लगभग एक साल पीछे चल रहे हैं। 2018 में भाजपा संगठन का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन मप्र के विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव होने के कारण संगठन चुनाव को टाल दिया गया था।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गुरुवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में संगठन चुनाव की प्रक्रिया और रणनीति पर चर्चा हो सकती है। संगठन के प्रथम चरण में साधारण सदस्य बनाए जाएंगे, फिर सक्रिय सदस्यता के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद संगठन के चुनाव पहले मंडल, फिर जिला स्तर पर होंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के केंद्र सरकार में मंत्री बन जाने के कारण उनके बचे हुए कार्यकाल के लिए नंदकुमार सिंह चौहान को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। 2018 में पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले जबलपुर सांसद राकेश सिंह को प्रदेश की कमान सौंप दी थी। इस दौरान पार्टी ने देशभर के संगठन चुनाव को लोकसभा चुनाव तक टाल दिया था।

Exit mobile version