Site icon Yashbharat.com

BJP में फिर आई दरार, पूर्व MLA रामदयाल प्रभाकर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

16 07 2020 ramdayal prabhakar 20519404 21111979

सत्ता पर काबिज हुई  BJP पर पूर्व MLA ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और अपमान करने का आरोप लगाया है। यह आरोप पूर्व भाजपा MLA रामदयाल प्रभाकर( ramdayal prabhakar) ने लगाया है. उन्होने एक चिट्ठी के साथ अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पास भेज दिया है।

चिट्ठी में पूर्व MLA प्रभाकर ने पार्टी में तानाशाही और पुराने कार्यकर्ताओं की भयंकर उपेक्षा और अपमान किए जाने का इल्जाम लगाया है। सियासी हलकों में रामदयाल के इस्तीफे की पेशकश से हड़कंप मच गया है। राज्य में होने वाले उपचुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि रामदयाल प्रभाकर दतिया के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा MLA रह चुके हैं।

आपको बता दें कि कैबिनेट विस्तार और उसके बाद विभागों के विभाजन के दौरान भी बीजेपी में असंतोष के स्वर उठने लगे थे और अब पूर्व MLA के इस्तीफे की पेशकश से सियासी माहौल गर्मा गया है। हालाँकि, अभी तक प्रदेश भाजपा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Exit mobile version