Site icon Yashbharat.com

BJP पर्यवेक्षक अरूण सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे विधायकों से बात

images 92

भोपाल। भाजपा के विधायक दल का नेता चुनने आज विधायक दल की बैठक में कोरोना से सावधानी बरतते हुए केंद्रीय महा सचिव अरूण सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ अरुण सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग से विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायकों से बात करेंगे।

विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह का नेता चुना जाना लगभग तय है। बैठक के बाद रात्रि 9 बजे कुछ सीमित लोग ही राजभवन जाएंगे जहां शपथ समारोह होगा। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बैठक को लेकर एहतियात सुरक्षा के निर्देश सभी विधायकों को पहले ही जारी कर दिए हैं।

Exit mobile version