Site icon Yashbharat.com

BJP ने ली चिदंबरम पर चुटकी, शुक्र है कि आप वित्तमंत्री नहीं …

26 08 2019 chidambram 19518670 173937523 m

रांची। Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर भाजपा ने चुटकी ली है। राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि भगवान का शुक्र है चिदंबरम देश के वित्तमंत्री नहीं हैं। शुक्रवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महेश पोद्दार ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि देश का पूर्व वित्तमंत्री वित्त घोटाले में ही जेल गया है। हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव के संदर्भ में चिदंबरम द्वारा की गई टिप्पणी का भी पोद्दार ने जवाब दिया। कहा, हरियाणा में हम सत्ता में हैं। महाराष्ट्र में भी हमें ही बहुमत मिला था। 70 फीसद सीटें हमने जीती थीं। हमारे सहयोगी ने हमें धोखा दिया।

पोद्दार ने कहा कि महाराष्ट्र को कांग्रेस अपनी उपलब्धि नहीं गिना सकती। झारखंड में भाजपा को बहुमत मिलेगा, हम निश्चित तौर पर सरकार बनाएंगे। कांग्रेस किसी तरह का कोई भ्रम न पाले। चिदंबरम की सजा पर कहा कि बिना किसी गड़बड़ी के कोई इतने दिन जेल में नहीं रह सकता। पोद्दार ने झारखंड में अपने बूते सरकार बनाने की बात अन्य भाजपा नेताओं की तरह दोहराई।

Exit mobile version