Site icon Yashbharat.com

BJP ने निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को सौंपे जिले, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दीं है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गत दिवस निकाय चुनाव की संचालन समिति का गठन किया था आज इस समिति में शामिल भाजपा नेताओं को जिला भी बांटे गए हैं। प्रभात साहू को जबलपुर मंडला जिलों में निकाय चुनाव के लिए विविध दायित्व सौंपे गए हैं जबकि कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव को कटनी के अलावा भोपाल तथा राजगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें किस नेता को मिली किस जिले की जिम्मेदारी

शैलेन्द्र डागा को नीमच, मंदसौर, रतलाम

शशांक श्रीवास्तव को कटनी, भोपाल, राजगढ

सोनू गहलोत को उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा

विनोद यादव को सतना, पन्ना, छतरपुर

वीरेन्द्र गुप्ता को रीवा, सीधी, सिगरौली

जय सिंह मरावी को अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिण्डौरी

प्रदीप लारिया को सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी

अलकेेेश आर्य को होशंगाबाद, हरदा, बैतूूूल

रमेश रंगलानी को बालाघाट, सिवनी 

प्रभात साहू को जबलपुर, मण्डला

शेषराव यादव को छिदवाड़ा, नरसिंहपुर

श्रीमती समीक्षा गुप्ता को ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना

कृष्णमुरारी मोघे को दतिया, गुना, अशोकनगर

अतुल पटेल को खण्डवा, बुरहानपुर, खरगौन

देवेन्द्र वर्मा को बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर

रमेश मेंदोला को इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण,

रामपाल सिंह को रायसेन, विदिशा, सीहोर का

दायित्व सौंपा गया है ये नेता इन जिलों में पहुंचकर स्थानीय स्तर पर बैठक लेंगे साथ ही जिलों में मतदाता सूची पुनिरिक्षण कार्य का अवलोकन करेंगे। साथ ही सभी नेताओं को निकाय चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता टीम तथा बीते 15 वर्ष में भाजपा सरकार की उपलब्धि को भी जनता तक पहुंचाने का कार्य सौंपा गया है।

Exit mobile version