Site icon Yashbharat.com

BJP ने जारी की 28 उम्मीदवारों की लिस्ट, उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा, MP से 3 नाम

bjp

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार को अपने 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके अलावा पार्टी ने ओडिशा विधान सभा चुनावों के लिए 2 उम्मीदवार और छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) और निघासन (उत्तर प्रदेश) के विधान सभा के उप-चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

भाजपा की नई लिस्ट में केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा को झांसी से उम्मीदवार बनाया गया है। भारती ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। लिस्ट में हरियाणा में आठ, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चार-चार और मध्य प्रदेश और झारखंड में तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं। 

पार्टी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक-एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पार्टी ने अब तक 407 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सात चरणों का लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगा। 23 मई को मतों की गिनती होगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी। पीएम मोदी ने राज्य में अपनी चुनावी रैली पहले एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘ओडिशा के चुनाव परिणाम पूरे देश को हैरान कर देंगे। भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ चुनाव जीतेगी। ओडिशा की जनता बीजद और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देगी।’

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।

Exit mobile version