Site icon Yashbharat.com

BJP केंडिडेट के रूप में राज्यसभा लिए 13 को नामांकन भरेंगे सिंधिया

IMG 20200311 WA0008

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल यानि 12 मार्च को अपरान्ह 3 बजे विमान द्वारा भोपाल पहुंचेंगे। वे राजाभोज विमानतल से चलकर भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यह तय हो गया कि वह भाजपा से पहली उंस राज्यसभा सीट से ही नामांकन दाखिल करेंगे जिस पर जीत तय है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के अनुसार सिंधिया यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजामाता विजयाराजे सिंधिया, मध्यप्रदेश भाजपा के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा और स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा कार्यालय में सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

सिंधिया 13 मार्च को दोपहर 12 बजे पुनः भाजपा कार्यालय आएंगे और महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जायेंगे।

Exit mobile version