Site icon Yashbharat.com

BJP की सदस्यता लेने पर मुस्लिम महिला से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, घर से निकालने की कोशिश

images 29

अलीगढ़। BJP की सदस्यता लेना एक मुस्लिम महिला के लिए जी का जंजाल बन गया। BJP में शामिल होने पर मकान मालिक की पत्नी व बेटे ने महिला के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने की कोशिश की। मौके पर BJP नेताओं व पुलिस के पहुंचने पर उसे राहत मिली।

पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पशुधन प्रसार मंत्री लक्ष्मी नारायण ने शनिवार को अलीगढ़ में BJP सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।

यहां कई मुस्लिम महिलाएं BJP में शामिल हुईं थीं। देहली गेट क्षेत्र के एडीए कॉलोनी बिजली घर शाहजमाल निवासी शकील की पत्नी गुलिस्ताना ने भी शपथ ली थी। गुलिस्ताना वहां सुल्तान जर्राहा के मकान में किराए पर रहती हैं।

पति शकील दिल्ली में काम करते हैं। गुलिस्ताना के अनुसार, रविवार को सुल्ताना जर्राहा की पत्नी मदीना और उसके बेटे सलमान को मेरे BJP में शामिल होने की जानकारी मिली तो बोले, ‘ यहां से निकल जाओ।’ सलमान ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

BJP महिला मोर्चा महावीर गंज मंडल की मंत्री रूबी आसिफ खान, कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। BJP नेताओं ने देहली गेट पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। गुलिस्ताना ने सुल्तान जर्राहा, मदीना व आसिफ के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच किराए का विवाद भी चल रहा है।

Exit mobile version