FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Bixa orellana: वीरांगनाओं का तोहफा… पीएम मोदी ने लगाया ‘सिंदूर’ का पौधा, कहा- ये सौभाग्य की बात है

Screenshot 20250605 145557 ChromeBixa orellana: वीरांगनाओं का तोहफा… पीएम मोदी ने लगाया ‘सिंदूर’ का पौधा, कहा- ये सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आज सिंदूर का एक पौधा लगाया। इस पौधे को लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।

Bixa orellana: वीरांगनाओं का तोहफा… पीएम मोदी ने लगाया ‘सिंदूर’ का पौधा, कहा- ये सौभाग्य की बात है

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री आवास में सिंदूर का पौधा लगाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर अपनी फोटो भी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है।

फोटो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि, 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। इस कदम को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के प्रति भी एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने लिखा यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।

पीएम मोदी 10 दिन पहले गुजरात के दौरे पर गए थे

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन पहले गुजरात के दौरे पर गए थे। पीएम मोदी ने दाहोद में एक जनसभा को संबोधित भी किया था। वहां, उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा था कि अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना भी तय हो जाता है। अब आज प्रधानमंत्री आवास में सिंदूर का पौधा लगाकर उन्होंने नया संदेश दे दिया।

एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वैश्विक जलवायु की सुरक्षा के लिए हर देश को स्वार्थ से ऊपर उठना होगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय है और भारत पिछले चार-पांच सालों से इस पर लगातार काम कर रहा है।

मोदी ने कहा कि मिशन लाइफ, जो संसाधनों के सोच-समझकर इस्तेमाल करने के लिए कहता है, दुनिया भर में एक जन आंदोलन बन रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों ने अपने जीवन में कम करो, दोबारा इस्तेमाल करो और रीसाइकिल करो के मंत्र को अपनाया है।

कैसा होता है सिंदूर का पौधा ?

सिंदूर के पौधा का वैज्ञानिक नाम Bixa orellana है। यह एक औषधीय के साथ-साथ रंग देने वाला पौधा होता है। इस पौधे का अंग्रेजी में Kamila Tree भी कहा जाता है। इसके पौधे में लाल कलर के फल उगते हैं, जिसका इस्तेमाल कर पाउडर और लिक्विड फॉर्म में सिंदूर या लिपस्टिक तैयार की जाती है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि