BIS Recruitment 2025: भारतीय मानक ब्यूरो में साइंटिस्ट पदों पर भर्ती का एलान, यहां से करें अप्लाई, 23 मई है आवेदन की लास्ट डेट

जॉब डेस्क,  नई दिल्ली। वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की ओर से साइंटिस्ट- बी (Scientist-‘B) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 3 मई से शुरू कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 मई 2025 तक जारी रहेगी।

 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से बीआईएस की ऑफिशियल वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

 

योग्यता एवं मापदंड

 

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास गेट 2023, 2024, 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री हासिल की हो। केमिस्ट्री डिसिप्लिन के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवारों का प्राकृतिक विज्ञान (रसायन विज्ञान) में मास्टर डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

 

एप्लीकेशन प्रॉसेस

 

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाएं।

 

वेबसाइट के होम पेज पर Career Opportunities पर क्लिक करें।

 

अब भर्ती से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद Click here to Apply Online पर जाएं।

 

क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें

 

इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।

 

अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

 

एप्लीकेशन फीस

 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं अर्थात फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है।

 

भर्ती विवरण

 

इस भर्ती के माध्यम से कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। डिसिप्लिन के अनुसार केमिस्ट्री के लिए 2, सिविल इंजीनियरिंग के लिए 8, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए 4, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 2, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन के लिए 2, एन्वायरमेंट इंजीनियरिंग के लिए 2 पद आरक्षित हैं।

Exit mobile version