Site icon Yashbharat.com

Bird Flu : 7 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, मुर्गे और अंडे खाने वाले हो जाएं अलर्ट

05 01 2021 bird flu live updates

Bird Flu LIVE Updates: कोरोना वायरस के बाद अब देश में बर्ड फ्लू की दहशत है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पक्षी रोज मर रहे हैं। मध्य प्रदेश और हिमाचल में तो बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

बाकी राज्यों के नतीजे भी आने वाले हैं। ऐसे में उन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जो पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं या मांसाहार का सेवन करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी इस बर्ड फ्लू से इन्सानों को खतरा नहीं है, लेकिन जो लोग कच्चा मांस या कच्चे अंडे खाते हैं, उनमें खतरा हो सकता है। सलाह दी गई है कि जब भी अंडे या पक्षियों से जुड़ी किसी चीज को छूएं, हाथ अच्छी तरह साफ करें। हिमाचल प्रदेश में तो मछली, मुर्गे और अंडे बेचने पर रोक लगा दी गई है। अब तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से कौवों, बत्तख, मुर्गियों और बगुलों के मारे जाने की खबरें आई हैं।

Exit mobile version