Saturday, April 25, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Bilkis Bano Court Decision Live: बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों की सजा में छूट का मामला, SC का फैसला थोड़ी देर में

Bilkis Bano Court Decision Live: बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों की सजा में छूट का मामला, SC का फैसला थोड़ी देर में डि‍सीजन आने वाला है । चर्चित बिलकिस बानो केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुनया जा रहा है। मामला दोषियों की जल्द रिहाई का है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने 11 दिन की सुनवाई के बाद दोषियों की सजा में छूट को चुनौती देने संबंधी याचिकाओं पर पिछले साल 12 अक्टूबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले की शुरुआत में कहा कि दोषियों को सजा इसलिए दी जाती है, ताकि आगे अपराध रुकें। 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए केंद्र और गुजरात सरकार को 16 अक्टूबर तक 11 दोषियों की सजा में छूट संबंधी मूल रिकार्ड जमा करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में मामले की सुनवाई करते हुए पूछा था कि क्या दोषियों को माफी मांगने का मौलिक अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले की सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार से कहा था कि राज्य सरकारों को दोषियों को सजा में छूट देने में चयनात्मक रवैया नहीं अपनाना चाहिए और प्रत्येक कैदी को सुधार तथा समाज के साथ फिर से जुड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम