Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

सराहनीय कार्य: घुघरा वाटरफॉल में डूब रहे युवक की बिलहरी पुलिस ने बचाई जान

सराहनीय कार्य: घुघरा वाटरफॉल में डूब रहे युवक की बिलहरी पुलिस ने बचाई जा

कटनी। चौकी बिलहरी पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और बहादुरी का परिचय देते हुए शुक्रवार को एक युवक की जिंदगी बचा ली। यह घटना घुघरा वाटरफॉल क्षेत्र की है, जहां नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बहकर पत्थरों के बीच फंस गया था।
चौकी बिलहरी में सूचना प्राप्त हुई कि घुघरा वाटरफॉल में नहाने के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बिलहरी एवं पुलिस स्टाफ तत्काल FRV वाहन सहित मौके पर पहुंचे।

वहां पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक युवक पानी के भीतर पत्थरों की दत्ती (गुफानुमा हिस्से) में फंसा हुआ है और मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगा रहा है। तेज बहाव और खतरनाक स्थिति के बावजूद पुलिस ने बिना समय गवाए स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

ऐसे हुआ बचाव कार्य
FRV वाहन से रस्सा निकालकर पुलिस स्टाफ ने बड़ी सावधानी और सूझबूझ से रस्से को पानी में डाला। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने रस्से के सहारे युवक को धीरे-धीरे बाहर खींचा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पिपरिया परौहा का युवक
बाहर आने के बाद युवक ने अपना नाम कमलेश कोल पिता हल्के कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया परौहा, चौकी बिलहरी बताया। युवक मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थक चुका था, लेकिन समय पर पुलिस पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों की सराहना
मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पर्यटकों ने बिलहरी पुलिस के इस साहसिक और त्वरित कदम की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो युवक की जान जाना तय थी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि