Site icon Yashbharat.com

घर के पीछे गड्ढे में छिपा रखा था शराब का जखीरा बिलहरी पुलिस ने मारी रेड 700 पाव अवैध शराब सहित पकड़ा गया बदमाश

IMG 20250513 WA0044

घर के पीछे गड्ढे में छिपा रखा था शराब का जखीरा बिलहरी पुलिस ने मारी रेड भारी मात्रा में अवैध शराब सहित पकड़ा गया बदमाश

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस के इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति परोहा पिपरिया स्लीमनाबाद मैंन रोड में अपने खेत में बने घर के पीछे गड्ढा में अत्यधिक मात्रा मे अवैध देशी शराब कार्टून के डिब्बे में रखे बिक्री करने की फिराक में खडा है मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचने पर विजय नारायण लखेरा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर पकड़ा जिस नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय नारायण लखेरा पिता स्वर्गीय मुरली मनोहर लखेरा उम्र 58 साल निवासी परोहा पिपरिया चौकी बिलहरी थाना कुठला का रहने वाला बताया पूछताछ करने पर बताया कि मेरे खेत में बने गड्ढे में 14 पेटी (कार्टून) देसी शराब रखी है जिसे मैं बोरियों से ढक कर रखा है तलाशी लेने पर 700 पाव 126 लीटर शराब जिसकी कीमत 77000 हजार रुपए को जप्त कर धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया ।

आरोपी- विजयनारायण लखेरा पिता मुरली मनोहर लखेरा उम्र 58 साल निवासी पिपरिया परोहा चौकी बिलहरी थाना कुठला ।-14 पेटी (700 पाव कुल 126 लीटर) शराब जिसकी कीमत 77000 रुपए ।

सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व,उपनिक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव ,प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति ,आरक्षक विकास कुमार,लव उपाध्याय,सौरभ जैन सैनिक, धनेंद्र त्रिपाठी महत्वपूर्ण भूमिका रही

Exit mobile version