Site icon Yashbharat.com

बिलहरी पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

IMG 20250920 WA0097

बिलहरी पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को किया गया गिरफ्ता

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारी को महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसया व थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय को सूचना प्राप्त हुई की चौकी बिलहरी थाना कुठला के अपराध क्रमांक 672 /25 धारा 137(2) 64 (1) बी एन एस 3/4 पाक्सो एक्ट का आरोपी बाहर भागने की फिराक मे पडुवा मोड मे बस का इंतजार कर रहा है चौकी प्रभारी सुयश पाण्डे द्वारा हमराह स्टाफ के साथ जाकर उक्त स्थान पर पहुंच कर देखा गया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिससे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ कर गिरप्तार किया गया

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला श्री राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव ,प्रधान रक्षक संतोष चक्रवर्ती,आरक्षक लव कुमार उपाध्याय ,आरक्षक संदीप भलावी का सराहनीय योगदान रहा है ।

Exit mobile version