अंधे मोड़ में बहकी बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर
अंधे मोड़ में बहकी बाइक खाई में गिरी एक की मौत, दूसरा गंभीर
Sidhi Road Accident: ट्रक ऑटो की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत
कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पड़वार के समीप तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसके कारण बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गहन उपचार के लिए जबलपुर रिफर कर दिया गया। मोटर सायकल सवार दोनों युवक रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, उसीदौरान वो इस दुर्घटना का शिकार हो गए।
दुर्घटना के संबंध में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पड़वार निवासी 18 वर्षीय अभिषेक बर्मन पिता अशोक बर्मन अपने साथी 22 वर्षीय सतीश पिता रामकुमार विश्वकर्मा के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर देररात डेढ़ बजे के लगभग मोटर सायकल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम पड़वार के अंधे मोड़ से गुजरते समय तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में अभिषेक बर्मन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सतीश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सतीश विश्वकर्मा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे गहन उपचार के लिए जबलपुर रिफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना में मृत हुए अभिषेक बर्मन का पीएम कराते हुए मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।