विशेष रिपोर्ट (Yashbharat.com):स्मार्टफोन और आईपैड स्क्रीन पर घंटों स्क्रॉलिंग, लगातार रील देखना और वीडियो स्ट्रीमिंग अब भारतीय युवाओं की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। इसी बढ़ती डिजिटल सक्रियता के बीच भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। सर्किलवार डेटा उपयोग के आंकड़ों में बिहार पूरे देश में डेटा खपत के मामले में शीर्ष (Top) पर पहुंच गया है।
दिलचस्प बात यह है कि बिहार की टेली-डेंसिटी (आबादी के अनुपात में फोन कनेक्शन) देश में सबसे कम है, इसके बावजूद दैनिक डेटा खपत के मामले में राज्य ने बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ है कि राज्य में जिन लोगों के पास भी इंटरनेट की सुविधा है, वे इसका अत्यधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।
डेटा खपत: टॉप 5 राज्यों की स्थिति
दूरसंचार आंकड़ों के मुताबिक बिहार में रोजाना औसतन 49.1 पेटाबाइट (PB) डेटा खर्च होता है, जो लगभग 5 करोड़ 14 लाख जीबी (GB) के बराबर है।
रैंक
राज्य / सर्किल
दैनिक डेटा खपत (पेटाबाइट में)
1
बिहार
49.1 PB
2
महाराष्ट्र
48.7 PB
3
उत्तर प्रदेश (पूर्वी)
42.31 PB
4
गुजरात
42.2 PB
5
मध्य प्रदेश
41.3 PB
कहां खर्च हो रहा सबसे ज्यादा डेटा?
देशभर के यूजर्स की बात करें तो कुल डेटा खपत का लगभग एक-चौथाई हिस्सा अकेले वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जा रहा है। यूट्यूब आज भी देशवासियों की पहली पसंद बना हुआ है।
यूट्यूब (YouTube): 24.3% (कुल डेटा का लगभग चौथा हिस्सा)
इंस्टाग्राम (Instagram): 21.7% (रील्स देखने के कारण दूसरा सबसे बड़ा शेयर)
फेसबुक (Facebook): 17.5%
गूगल सर्च व अन्य (Google): 5.2%
व्हाट्सएप (WhatsApp): 3.5%
इंटरनेट के इस रिकॉर्ड उपयोग से स्पष्ट है कि शॉर्ट वीडियो (Reels) और ऑनलाइन कंटेंट का क्रेज भारत के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार चुका है।सस्ते फोन पर बेहिसाब रील्स: डेटा खपत में बिहार ने महाराष्ट्र-यूपी को पछाड़ा, जानिए किस पायदान पर है मध्य प्रदेश
सस्ते फोन पर बेहिसाब रील्स: डेटा खपत में बिहार ने महाराष्ट्र-यूपी को पछाड़ा, जानिए किस पायदान पर है मध्य प्रदेश