Latest

Bihar Live: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर NDA की कवायद जारी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आने के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी को लेकर आज पटना में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम बैठक होने वाली है।

बैठक को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा पार्टी ऑफिस से भाजपा के विधायक अब मुख्यमंत्री आवास की ओर सेे जाने लगे हैं। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएम आवास पहुंच गए हैं।

मीटिंग में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जा सकता है। इधर चर्चाओं के मुताबिक बिहार में एक बार फिर नीतीश के जोड़ीदार उपमुख्यमंत्री के रूप में भाजपा की ओर से सुशील मोदी हो सकते हैं। इससे पहले उन्हें केंद्र में भूमिका दिए जाने की चर्चा हो रही थी।

जेडीयू विधायक मंडल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार चुने गए

17वीं बिहार विधानसभा को लेकर सरकार के ्गठन को लेकर एनडीए की कवायद जारी है। एनडीए के घटक दलों की अलग-अलग बैठकों का दौर जारी है। इस बीच जदयू के विधायक मंडल की बैठक के बाद नीतीश कुमार को विधायक मंडल के नेता के तौर पर चुन लिया गया है। उधर एनडीए की होने वाली अहम मीटिंग को लेकर भाजपा, हम और वीआईपी के नेता पहुंचने लगे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अहम बैठक में पहुंच चुके हैं।

भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा- मैंने उपमुख्यमंत्री की दावेदारी छोड़ दी

17वें विधानसभा में एनडीए और खासकर भाजपा की ओर से कौन होगा उपमुख्यमंत्री । इस पर संशय बरकरार है। हालांकि उपमुख्यमंत्री के पद के लिए  भाजपा की ओर से प्रेम कुमार और सुशील मोदी के नामों की भी चर्चा है। हालांकि एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा कि वो उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी छोड़ दी है। कहा कहा कि उनके लिए पार्टी अहम है।

मुख्यमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और देवेंद्र फणनवीस पहुंचे

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद जारी है। एनडीए के विधायक सीएम आवास में पहुंचने लगे है। मुख्यमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और देवेंद्र फणनवीस पहुंच गए हैं। हम के जीतन राम मांझी पहुंच गए हैं। अन्य विधायक और विधान पार्षद भी पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर औपचारिक घोषणा होगी।

Back to top button